आपको धारावाहिक ‘देश में निकला होगा चाँद’ या ‘परवरिश’ तो याद है ना या फिर नया धारावाहिक ‘स्वर्णघर’। टेलीविजन के कई धारावाहिकों में काम कर चुकी अभिनेत्री संगीता घोष किसी पहचान की मोहताज नहीं है। टीवी इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है। संगीता ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था लेकिन पिछले सात महीनों से उन्होंने अपने फैन्स से यह खबर छिपाकर रखी । संगीता घोष ने उद्यमी रजवी शैलेंद्र सिंह से शादी रचाई है। पिछले साल दिसंबर के महीने में संगीता घोष ने एक प्रीमैच्योर बेटी को जन्म दिया था, लेकिन उस समय उन्होंने यह बात अपने फैन्स संग शेयर नहीं की।
संगीता घोष ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। संगीता घोष ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 उन्होंने एक प्रीमैच्योर बेटी को जन्म दिया था। बच्ची प्रीमैच्योर हुई थी और 15 दिनों तक वह एनआईसीयू में रही यह वक़्त उनके और उनके पति के लिए घबराहट भरा था। ऐसा नहीं है कि यह खबर फैन्स से जानबूझकर छिपाकर रखी, बस वह चाहती थी कि सही वक्त आने पर ही इसके बारे में जानकारी देंगे। यह सब उनके लिए सपने जैसा था कि क्या यह सब सच है। देवी को पहली बार अपने हाथों में लिया था तो संगीता ने गायत्री मंत्र कहा तब उसने अपनी आंखें खोलीं और मुस्कुराई। यह एक यादगार पल था।
इसके अलावा संगीता घोष ने साल 2015 में हुए अपने मिसकैरिज के बारे में बताया जो उनके लिए बेहद दुखभरा पल था।
शादी के तुरंत बाद संगीता घोष ने छह साल का लंबा ब्रेक लिया था। वह किसी भी सीरियल का हिस्सा नहीं रहीं। इसके बाद साल 2013 में संगीता घोष ने वापसी की। ‘कहता है दिल जी ले जरा’ में संगीता घोष नजर आई। आजकल संगीता घोष टीवी के पॉपुलर शो ‘स्वर्णघर’ में लीड रोल में नजर आ रही हैं। रोनित रॉय और वरुण बदोला एक्ट्रेस संग स्क्रीन शेयर करते दिख रहे हैं। इस शो ने अपने 100 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं।
अभिनेत्री संगीता घोष के घर आई नन्ही देवी, अपने फैन्स से छुपाई यह खुशखबरी

Leave a comment
Leave a comment