इंडियंस राइज़िंग टैलेंट हम सभी के जनहित के मुद्दों को आगे लाने में मदद करेगा।
यह एक ऐसा मंच है जहां आज के युवाओं को अपने राजनीतिक मुद्दों को आपने हुनर के द्वारा व्यक्त कर सकते है। नृत्य, गाना, रैप, स्टैंड-अप कॉमेडी और कई हुनरों को पेश कर सकते है। इन सभी को चार हिस्सों में “इंडियंस राइज़िंग टैलेंट” प्रतियोगिता में बांटा गया है।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ आमिर अली, अदा खान, गुरप्रीत चड्डा, राजा सागू, नवीन प्रभाकर, फैज बलूच, बिस्वजीत और कई अन्य हस्तियों ने किया।
महाराष्ट्र के युवा विधायक, मुंबई के वांद्रे ईस्ट के एम एल ए, मुंबई प्रदेश युथ कांग्रेस के राष्ट्रपति, वैश्विक प्रबंधन में परास्नातक और सार्वजनिक नेतृत्व ज़ीशान बाबा सिद्दीकी कहते है कि यह एक ऐसा मंच है जहाँ आज के युवा अपनी राजनैतिक भावना व्यक्त कर सकते है। नृत्य, गायन, रैपिंग, स्टैंड अप कॉमेडी, मिमिक्री, नवीन सामाजिक विचारों, प्रौद्योगिकी, आदि के माध्यम से पेश कर सकते है। हमने विजेताओंके लिए केश प्राइज भी रखे है।
मुंबई यूथ कांग्रेस के हरगुन सिंह जीएस कहते है कि हम ‘इंडियंस राइज़िंग टैलेंट’ के साथ कुछ नया लाना चाहते है। साथ ही लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का इसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है। हम आज के युवाओं पर काफी विश्वास रखते है।