राम तेरी गंगा मैली फ़िल्म से नेम फेम बनाकर रातों रात चमक जाने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी फिर से एक बार चर्चा में हैं। वैसे मन्दाकिनी बॉलीवुड में फिर से एंट्री कर रही हैं मगर उससे पहले ही कुछ अलग ही बात को लेकर चर्चा में हैं।
मन्दाकिनी ‘मां ओ मां ‘ फ़िल्म में दिखने वाली हैं। करीब चार दशक बाद वो फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इंडस्ट्री में चल रहे ‘बॉयकॉट’ ट्रेंड पर उन्होंने खुलकर बोला है कि आज कल के निर्देशक व अभिनेता-अभिनेत्री अपने आप को ही सब कुछ समझ बैठे हैं। इतना ही नही लोग एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं। उन्हें एक दूसरे की इज़्ज़त करना नही आता। उनके समय मे लोग एक दूसरे का सम्मान करते थे।
सोशल मीडिया पर मन्दाकिनी की बोल्ड तस्वीरों को शेयर किया जा रहा है तो मन्दाकिनी ने इस पर भी लोगों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब की फिल्मों में बोल्ड सीन दिखाना सेक्सुअल डिजायर को बढ़ाना है हमारे समय मे बोल्डनेस को बहुत ही पवित्र व पाक साफ तरीके से दिखाया जाता था। दरअसल फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के झरने में नहाते हुए ट्रांसपेरेंट सारी व ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीरों पर मीडिया द्वारा पूंछे गए सवाल पर मन्दाकिनी ने जवाब दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रेस्टफीडिंग को किस भाव से व किस वे में शूट किया गया इसपर वो कुछ भी बोलना नही चाहतीं इसे दर्शक समझते हैं। आजकल की अभिनेत्रियां उससे ज्यादा ही शो ऑफ कर देती है और वो ऐसा किसलिए करती हैं यह भी सबको पता है।
बात तो सही है कि आजकल की फिल्मों में बोल्डनेस का मतलब बिकनी,बीच व बेड ही रह गया है। उसके पीछे का उद्देश्य निर्माता व निर्देशकों का क्या होता है वही जाने।