मुम्बई। बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत बिंदास होकर अपना पक्ष रखती है चाहे वो राजनीति हो या बॉलीवुड के विषय में। कंगना किसी से नहीं डरती। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कंगना रनौत के बीच की विवाद से सभी वाकिफ हैं। बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म पर भी कंगना हमेशा कुछ न कुछ बयान देती रहती है। कई बार इसी मुद्दे पर करण जौहर से भी कंगना ने बेबाकी से बातचीत की थी। इंडस्ट्री में कंगना रनौत सबसे बेबाकी से बात करने वाली धाकड़ हीरोइन हैं जिसके कारण काफी लोग उन्हें नापसंद करते हैं। लेकिन कंगना ने इस इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम हासिल किया है। कुछ कंगना के इस रूप की कद्र करते हैं। उनके इसी बिंदास अंदाज पर अभिनेत्री रेखा फिदा हैं। अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रेखा, कंगना को पसंद करती हैं और उनका कहना है कि अगर उनकी बेटी हुई तो कंगना रनौत जैसी हो। इस झांसी की रानी की उमराव जान कायल है।
कंगना की बेबाकी के साथ उनके अभिनय को भी रेखा सराहती हैं। रेखा की खुद की कोई संतान नहीं है लेकिन वह चाहती है कि उनकी बेटी कंगना रनौत जैसी हो। रेखा के इस बयान पर कंगना रनौत अति प्रसन्न है उसने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर कहा है कि रेखा जी द्वारा कही गई यह बात मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी कॉम्पलीमेंट है। कंगना रनौत, रेखा के इस बयान से गदगद है और अपनी खुशी जाहिर करने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम का सहारा लिया है। धाकड़, रानी लक्ष्मीबाई, पंगा गर्ल से उलझना आसान नहीं है। हाल ही में एकता कपूर के शो लॉकअप के कारण कंगना को ट्रोल होना भी पड़ा था। कंगना अपनी बातों से हमेशा सुर्खियों में रहती है और उनकी बेबाकी अंदाज को काफी लोग पसंद करते हैं।
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और रेखा की फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। इस कोलाज पर रेखा का वो बयान लिखा है जब उन्होंने कहा था ‘अगर मेरी बेटी होती तो उसे कंगना जैसा होना चाहिए। कंगना असल जिंदगी की लक्ष्मी बाई है। रेखा के इस कॉम्प्लीमेंट से कंगना फूले नहीं समां रही हैं। एक्ट्रेस ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘अब तक का सबसे बड़ा कॉम्पलीमेंट’।
कंगना रनौत की कायल वैसे सिर्फ रेखा ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल भी हैं। विद्युत ने हाल ही में कंगना रनौत के एक्शन सीन्स की तारीफ की थी। दरअसल, कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ सिनेमाघरों में भले ही बुरी तरह पिटी हो लेकिन, फिल्म में कंगना के एक्शन सीन्स की काफी तारीफ हुई थी। विद्युत ने भी कंगना के एक्शन सीन्स को धांसू करार दिया है। कंगना ने विद्युत का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें विद्युत उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। एक्टर का वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने विद्युत का शुक्रियाअदा भी किया।